फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में भाजपा छोड़ कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

अजनाला शहर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मेहता परिवार और चोपड़ा परिवार ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। यह राजनीतिक ज्वाइनिंग आप के शहरी प्रधान अमित औल की अगुवाई में हुई। इस दौरान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मेहता और चोपड़ा परिवार के आप में शामिल होने से अजनाला शहर में पार्टी को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। आप में शामिल हुए रमण मेहता ने कहा कि अजनाला शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण बड़ी संख्या में लोग आप के साथ जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें