फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के भंडारी पुल पर भूख हड़ताल के आठवें दिन बिगड़ी प्रदर्शनकारी की तबीयत

अमृतसर के भंडारी पुल पर दलित सुरक्षा सेना की ओर से जारी भूख हड़ताल आठवें दिन गंभीर मोड़ पर पहुंच गई। संगठन के अनुसार, भूख हड़ताल पर बैठीं सिमरन कौर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। संघर्ष की अगुवाई कर रहे राहुल मलिक ने दावा किया कि धरना शुरू होने के पहले दिन से ही स्थल पर स्थायी मेडिकल टीम और 108 एंबुलेंस की तैनाती की मांग की जा रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि मेडिकल टीम केवल औपचारिक जांच कर लौट गई और जब सिमरन कौर की हालत गंभीर हुई तो 108 एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद साथियों ने उन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें