पंजाब सरकार की तरफ से अमृतसर के अजनाला की बेटी गीता गिल को पंजाब राज्य महिला कमिशन की वाइस चेयरमैन बनाया गया है। गीता गिल ने कहा कि वह सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गीता गिल ने कहा कि उनपर जो विश्वास जताया है उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी और महिलाओं के लिए दिन-रात काम करेंगी।