अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब के किसान संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने 5 फरवरी को पूरे पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों और सत्ताधारी विधायकों के आवासों का घेराव करने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में अमृतसर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के न्यू अमृतसर स्थित आवास के बाहर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।