फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक जेल से रिहा सात भारतीय नागरिक वतन लौटे, अटारी–वाघा पर भावुक मिलन

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 04:57 PM IST

पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर सात भारतीय नागरिक शनिवार को अटारी–वाघा सीमा के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीमा पर पहुंचते ही भावुक दृश्य देखने को मिले। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही परिजनों की अपने अपनों से मुलाकात हुई, खुशी के आंसू छलक पड़े। कई परिवारों ने ढाई साल बाद अपने प्रियजनों को सकुशल देखकर राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रिहा हुए सात भारतीय नागरिकों में चार फिरोजपुर जिले के, एक जालंधर, एक लुधियाना और एक उत्तर प्रदेश का निवासी है। इनमें लुधियाना जिले के गांव परजियां बिहारीपुर के रतनपाल सिंह और हरिंदर सिंह भी शामिल हैं, जो लगभग ढाई साल बाद अपने घर लौटे हैं। दोनों युवक विवाहित हैं और दिहाड़ी मजदूरी व खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीमा पर मौजूद उनके बच्चों ने जब अपने पिता को देखा तो वे भावुक हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें