फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर किसान संगठनों का अल्टीमेटम, पांच तक सुधार नहीं हुआ तो 6 को पूरे पंजाब में धरना

पंजाब में धान की खेती के दौरान गहराए बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता संघर्ष) ने गुरुवार को अमृतसर में पावरकॉम के एसई को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जुलाई तक कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो 6 जुलाई को पूरे पंजाब में एसई कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। किसान नेता पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे धान की फसल को समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने दावा किया कि हजारों एकड़ में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा है। उनका कहना था कि किसान कर्ज लेकर खेती करता है और समय पर पानी न मिलने से उसकी मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है। माहल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इससे अलग है और कई क्षेत्रों में लगातार दो घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं हो रही। किसान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार धान सीजन से पहले बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने में विफल रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और बिजली विभाग की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें