फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिसकर्मी बन लाइसेंसी पिस्तौल ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, वर्दी और नकली आईडी बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी बताने और गन हाउस से लाइसेंसी पिस्तौल ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट, पंजाब पुलिस की वर्दी, नकली पुलिस पहचान पत्र, एसी, इनवर्टर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कोर्ट रोड स्थित जे.आर. भाटिया गन हाउस के संचालक करण भाटिया ने शिकायत दी थी कि 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को थाना सिविल लाइंस का एसएचओ बताकर फोन किया और पिस्तौल देखने के लिए अपना कर्मचारी भेजने की बात कही। कुछ देर बाद पंजाब पुलिस की वर्दी पहने एक युवक स्विफ्ट कार से गन हाउस पहुंचा और खुद को एसएचओ का कर्मचारी बताकर लाइसेंसी पिस्तौल लेकर फरार हो गया। बाद में जांच में पता चला कि थाना सिविल लाइंस से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया था। मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 3 अगस्त को रामतीर्थ रोड क्षेत्र से आरोपी सुखा सिंह (26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने थाना मजीठा रोड क्षेत्र में भी इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में अलग मामला दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें