फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारागढ़ी सरां कैंटीन विवाद: साझेदार हरभजन सिंह ने एसजीपीसी पर बिना सूचना बोली कराने के लगाए आरोप

Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:11 PM IST

सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक स्थित सारागढ़ी सरां की कैंटीन को लेकर विवाद गहरा गया है। कैंटीन के मौजूदा साझेदार हरभजन सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर बिना सूचना नई बोली करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से संगत की सेवा कर रहे हैं और एसजीपीसी द्वारा प्रस्ताव संख्या 315 के तहत उन्हें वर्ष 2027 तक कैंटीन चलाने की अनुमति दी गई थी। उनके अनुसार 31 दिसंबर 2027 तक उनके पास कैंटीन संचालन का कानूनी अधिकार है और वे समय पर सभी भुगतान भी जमा करवा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें