अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गगनदीप सिंह रंधावा मामले में पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। थाने में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि परिवार की सहमति के बाद ही अगला कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सीधी अवहेलना है। मजीठिया ने स्पष्ट रूप से मांग की कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई को जानबूझकर रोका जा रहा है और इसके पीछे मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली नेतृत्व का समर्थन है।