शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पीसीएस भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक को पंजाब के नौजवानों की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने भर्ती प्रक्रिया में प्रथम दृष्टया विसंगतियां पाई हैं। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और मेरिट को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े हुए हैं।