फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.491 किलो हेरोइन, दो .30 बोर पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान टारगेट किलिंग की संभावित साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है। आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद पिस्तौल किसी दूसरे जिले में टारगेट किलिंग के लिए पहुंचाई जानी थीं। पुलिस के अनुसार, हेरोइन और हथियारों की बरामदगी से संबंधित कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई, जबकि हैंड ग्रेनेड से जुड़े मॉड्यूल का पता अमृतसर देहाती पुलिस ने लगाया। जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की खेप भेजे जाने के संदेह की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें