फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर अमृतसर देहाती पुलिस का फ्लैग मार्च

Nivedita Updated Mon, 25 May 2026 01:53 PM IST

पंचायत चुनावों के मद्देनजर अमृतसर देहात पुलिस ने अमृतसर देहात के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, हिंसा या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सभी नागरिकों को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें