फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह जानकारी एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। एसएसपी ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में गांव धनोए के पास ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई पांच किलो हेरोइन की खेप लेने पहुंचे एक अन्य आरोपी को भी मौके से दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें