फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 12:40 PM IST

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस के अवसर पर अमृतसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अध्यक्षता में और जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर की अगुवाई में श्री गुरु रामदास कुष्ठ आश्रम, अमृतसर में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों का मेडिकल चेकअप किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां, एमसीआर फुटवियर तथा अल्सर केयर किटें वितरित की गईं। डॉ. बजाज ने बताया कि महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर वर्ष विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य रोगियों को बेहतर इलाज के साथ-साथ समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें