फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस का विशेष सर्च अभियान, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच

Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 09:21 AM IST

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा शहर के तीनों जोनों के संवेदनशील इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई, साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मॉल्स में भी सघन तलाशी ली गई। अभियान के तहत सभी सब-डिवीजनों में पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में थाना प्रभारी, पुलिस बल, स्वैट टीमें, एसओजी कमांडो और एआरपी टीमों ने विभिन्न इलाकों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर उनके दस्तावेजों की पुष्टि की गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके विवरण दर्ज किए। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग की सघन जांच की गई और बिना कारण घूम रहे लोगों से भी गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने कहा कि वह शहरवासियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें