अमृतसर में मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारी गुरमीत सिंह ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच शहर के विकास कार्यों के लिए करीब 393 करोड़ रुपये जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर की सड़कों पर न तो तारकोल दिखाई दे रहा है और न ही कोई ठोस निर्माण कार्य पूरा हुआ है। गुरमीत सिंह बबलू ने कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद अमृतसर की सड़कों और बुनियादी ढांचे की हालत बदहाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अधिकारी विकास कार्यों के नाम पर जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं।