फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेहरटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Fri, 15 May 2026 10:45 AM IST

थाना छेहरटा पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, नकली नंबर प्लेटें और फर्जी आरसी बरामद की है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि न्यू रणजीत पुरा निवासी अभिलाष देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों और युवक के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें अभिलाष घायल हो गया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने करतार नगर निवासी अरुणजीत सिंह और जोशवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक नंबर PB02 FC 5423, दो मोबाइल फोन, दो नकली नंबर प्लेटें और एक फर्जी आरसी बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने अब तक तीन लूट की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें