कांजरहेड़ी गांव के रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान ने कलक्ट्रेट में पिता को ही टुकड़ों में काटने की धमकी दे दी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पिता ने एसडीएम सदर से मामले की शिकायत की है। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कांजरेहड़ी निवासी किसान जीत सिंह अपनी जमीन संबंधी मामले की शिकायत करने एसडीएम सदर हामिद हुसैन के पास पहुंचे। आरोप लगाया कि बेटा जमीन पर कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी जा रही है। कलक्ट्रेट पर आने के दौरान भी उसे दिल्ली पुलिस में तैनात बेटे ने टुकड़ों में काटने की धमकी दी। कहा कि अधिकारी तेरे साथ 24 घंटे नहीं रहेंगे। किसान ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।