कनीना बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। प्रधान पद के लिए सतीश ढाणा, गिरवर लाल कौशिक, देशबंधु, दीपक चौधरी एवं राकेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपप्रधान पद (महिला आरक्षित) के लिए खुशबू गुप्ता ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपप्रधान पद के लिए बीरेंद्र जांगड़ा एवं अखिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए नवीन कुमार, संत कुमार एवं भास्कर चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए कुणाल ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया, जिसके चलते उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संयुक्त सचिव पद (महिला आरक्षित) के लिए सुमन भारती ने नामांकन किया और उन्हें भी निर्विरोध चुना गया। प्रधान व सचिव समेत अन्य पदों पर होगा मुकाबला नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों पर चुनावी मुकाबला होना तय है। अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को बार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार जासवास तथा सहायक चुनाव अधिकारी विकास यादव लुखी द्वारा की जा रही है। बार एसोसिएशन में कुल 216 सदस्य हैं। आगामी चुनाव में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। सोमवार को फॉर्म वापसी करने का अंतिम दिन है वह सोमवार को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 सितंबर को चुनाव किए जाएंगे।