फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: सरस रेस्टोरेंट से आर्थिक को मजबू कर रहीं मातृशक्ति, सालाना हो रही 12-13 लाख की आमदनी

अगस्त्यमुनि की छह महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत किया है। इसके साथ ही समूह की महिलाएं पहाड़ी खान-पान को भी बढ़ावा दे रही हैं। सुमतिसुधा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्ष 2022 से सरस रेस्टोरेंट का संचालन कर रही हैं। रेस्टोरेंट में मंडुवा, झंगोरा और पहाड़ी दालों से तैयार पारंपरिक व्यंजन लोगों को परोसे जाते हैं। स्थानीय उत्पादों को भोजन के जरिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी खान-पान को भी आगे बढ़ा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिले सहयोग से समूह की महिलाओं ने अपने हुनर को रोजगार में बदला है। रेस्टोरेंट से समूह को सालाना करीब 12 से 13 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। वहीं रेस्टोरेंट के संचालन से छह महिलाओं को नियमित रोजगार भी मिला है। महिलाएं बताती हैं कि स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। समूह संचालन कर रही पूनम पंवार बताती हैं कि रेस्टोरेंट ने छह परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अब गांव की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें