शुक्रवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व को ले वीरवार को रियासी नगर के बाजारों में अच्छी खासी भीड़ दिखी। महिलाएं करवाचौथ से जुड़ी सामग्री की खरीदारी करती दिखी। महिलाओं ने रंग बिरंगी चूड़ियों के साथ ही सूट की खरीदारी की। हलवाइयों की दुकानों पर भी मिठाई की जम कर खरीदारी हुई। नगर के मुख्य बाजार गणेश मंदिर राम गली व नई बस्ती में स्थित चूड़ी विक्रेता व हलवाई की दुकानों में भीड़ रही।