होली की शुमारी रंग चढ़ने लगी है। ऐसे में काशी नगरी में जगह-जगह हुड़दंग की भी खबरें आने लगी हैं। लंका थाना क्षेत्र के सीर स्थित एक वैवाहिक लॉन में भी कुछ इसी तरह की हुड़दंग देखी गई। हालांकि इसके आयोजन की सूचना काफी की जा चुकी थी लेकिन गुपचुप तरीके से। रविवार की सुबह धीरे-धीरे कर युवाओं की टोली लॉन में पहुंचती गई और स्पीकर लाउड होता गया।