लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई। मतगणना की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, सिविल पुलिस के जवानों सहित राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल को आउटर, इनर और आइसोलेशन कार्डन में विभाजित कर तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट गिने जा रहे हैं।