फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के बिसौली में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, छह लाख की चोरी

बदायूं के बिसौली कस्बे की सांईं विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान से दो लाख रुपये की नकदी समेत करीब छह लाख रुपये की चोरी करके ले गए। उघैती थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी मेहरवान सिंह कस्बे की सांई विहार कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका बेटा हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। वह अभी कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश चले गए थे। घर पर उनके ताला पड़ा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया। चोर उनके घर से दो लाख रुपये की नकदी समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर शनिवार सुबह मेहरवान सिंह अपने परिवार के साथ घर आए, तब उन्होंने पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें