फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत बंद का असर... शाहजहांपुर के खुटार में किसान नेताओं ने फ्री कराया टोल प्लाजा

शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को किसान संगठनों के भारत बंद का असर देखने को मिला। किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के पदाधिकारियों ने तमाम किसानों के साथ खुटार-पूरनपुर हाईवे पर स्थित हिटौटा टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से फ्री कर दिया है। किसान संगठन के पदाधिकारी 11:30 बजे टोल प्लाजा पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से टोल के दोनों तरफ की एक-एक लाइन को खुलवाकर वाहनों को बिना शुल्क दिए निकलवाने लगे। किसानों ने कहा कि एमएसपी सहित सभी मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते टोल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें