मुंबई के अंधेरी में बुधवार रात एक महिला की सरेआम हत्या कर दी गई। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब महिला अंधेरी पुल पार कर रही थी तभी एक युवक वहां पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। महिला एक बार मे बतौर बार गर्ल के रूप में काम कर रही थी। वहीं पुलिस को शक है कि इस हत्या को एक तरफा प्यार में अंजाम दिया गया है।