उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला को देखकर गुरुवार को हड़कंप मच गया। बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु भी महिला को देखकर चौंक गए। इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने महिला को रोक दिया। बुर्के में बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आई महिला के बारे में जब मंदिर प्रशासन को जानकारी लगी तो समिति के आदेश के बाद महिला को बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए।