फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात

Sun, 23 Aug 2026 03:46 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला पुलिस ने बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मेढ़ी स्थित अतुलित फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप लूटकांड के कथित मास्टरमाइंड को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। उसकी पहचान आयुष विश्वकर्मा के रूप में की गई है। आयुष जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।

दरअसल, 9 अगस्त की मध्यरात्रि सात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर हथियारों के बल पर कर्मचारियों को डराया और 93 हजार 875 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। मामले की जांच के लिए मंडला पुलिस ने 8 विशेष टीमें गठित की थीं। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इससे पहले पुलिस अमित झारिया, पवन झारिया, सौरभ शर्मा और शिवम श्रीपाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान, तीन रूटों पर बनी स्पेशल पार्किंग; ये है पूरा प्लान

आयुष की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से अब तक 60 हजार 500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। पुलिस अब आयुष से पूछताछ कर लूट की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और फरार आरोपियों के ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें