फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: सावन के चौथे सोमवार ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

Mon, 24 Aug 2026 12:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पवित्र सावन मास के चौथे सोमवार पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए सोमवार तड़के से ही हजारों शिवभक्त पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और शाम तक यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचने की आशंका है।

ब्रह्ममुहूर्त में हुआ महाअभिषेक
सावन के चौथे सोमवार को ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त में ही विशेष महाअभिषेक और श्रृंगार किया गया। पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर भगवान के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

नर्मदा स्नान के बाद कर रहे जलाभिषेक
ओंकारेश्वर पहुंचने वाले शिवभक्त सबसे पहले मां नर्मदा के पावन जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इसके बाद इसी जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर झूला पुल और मुख्य मार्गों तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें-  कबाड़ से 'चमत्कार': सिवनी के मठ मंदिर में विराजे स्क्रैप वाले भोलेनाथ, जानिए कैसे तैयार हुई यह अनोखी प्रतिमा

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
तीर्थनगरी में सुबह से उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए नर्मदा घाटों पर होमगार्ड और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें