फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: 2041 के मास्टर प्लान और दादाजी मंदिर निर्माण पर अहम बैठक, कलेक्टर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Mon, 19 Oct 2026 08:16 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के विकास और जन आस्था के प्रमुख केंद्रों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने 'खंडवा 2041' के मास्टर प्लान और प्रसिद्ध दादाजी मंदिर के निर्माण कार्यों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकों की जानकारी साझा की है।

मास्टर प्लान 2041: आपत्तियों का होगा निराकरण
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि 'खंडवा 2041' का जो मास्टर प्लान बन रहा है, उसे लेकर सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की गई है। इस बैठक में यह साझा किया गया कि मास्टर प्लान किस प्रकार बनाया गया है, इसकी क्या तिथियां थीं और किस प्रकार से आपत्तियां ली गई हैं। बैठक के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों ने टीएनसीपी से अतिरिक्त जानकारी की मांग की है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और अधिकारियों को उस बैठक में मांगी गई अतिरिक्त जानकारी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- सलकनपुर में उमड़ा आस्था का महासागर, नवमी पर डेढ़ लाख भक्तों ने मां विजयासन के दरबार में टेका माथा

दादाजी मंदिर: मार्बल वेंडर्स से अंतिम बातचीत जारी
दादाजी मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति पर कलेक्टर ने बताया कि मार्बल वेंडर के फाइनलाइजेशन की प्रक्रिया इसी माह चल रही है। प्रशासन की टीम ने मकराना में विजिट कर वेंडर्स से मुलाकात की थी, जिसके बाद वहां से सैंपल्स और पिलर्स मंगवाए गए थे। परीक्षण में जो सैंपल सही पाए गए हैं, उनके वेंडर्स को अंतिम नेगोशिएशन (दरों पर बातचीत) के लिए बुलाया जा रहा है। अब तक तीन वेंडर्स अपने अंतिम रेट दे चुके हैं, जबकि एक चौथे वेंडर का आना अभी शेष है।

छोटे दादाजी मंदिर का डिजाइन हुआ फाइनल
छोटे दादाजी मंदिर के निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि मंदिर का डिजाइन इस तरह बनाने पर विचार किया जा रहा था जिससे पूरे परिसर में समन्वय बना रहे। शुरुआत में डिजाइन को लेकर थोड़ा मतभेद था, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों की बैठकों और आज हुई अंतिम चर्चा के बाद इस विवाद को पूरी तरह से हल कर लिया गया है। अब छोटे दादाजी मंदिर का डिजाइन भी अंतिम रूप से फाइनल हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें