फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दिल्ली हादसे के बाद भी नहीं जागा रेलवे प्रशासन, ट्रेनों में नहीं हैं व्यवस्थाएं

Mon, 17 Feb 2025 03:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर


जबलपुर से प्रयागराज के लिए कई ट्रेने हैं। मुंबई प्रयागराज के बीच जबलपुर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां  प्रयागराज जाने के लिए हजारों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दिल्ली हादसे के बाद यहां पर इंतजाम किए गए हैं। पर सारे इंतजाम उस समय फेल हो जाते हैं जब प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है। 
प्रयागराज की ट्रेन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ तथा जीआरपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद भी प्लेटफार्म में प्रयागराज की ट्रेन आने पर अव्यवस्थाएं निर्मित हो जाती है। ट्रेन पर चढने के दौरान यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है। आलम यह है कि यात्री ट्रेन के गेट के पास लटक कर या बैठकर यात्रा कर रहे हैं।
 जीआरपी प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई घटना के बाद देशभर के रेलवे स्टेशन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए जबलपुर स्टेशन में आरपीएफ व जीआरपी का बल तैनात किया गया है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेनों में कतार लगाकर यात्रियों को चढाया जा रहा है।  इसके अलावा यात्रियों को चढने व उतरने के संबंध में अनाउंसमेंट के माध्यम से समझाइश दी जाती है। इसके अलावा कतार में दूरी बनाने रखने के संबंध में निर्देश दिये जाते है। ट्रेन में भीड़ नहीं हो तथा यात्री सुविधा व सुरक्षा के साथ यात्रा करें,यह हमारा प्रयास रहता है। जीआरपी व आरपीएफ के अलावा रेलवे प्रशासन ने भी अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। इसके बावजूद भी यात्रियों की संख्या का दबाव हमेशा बना रहता है।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के लिए जबलपुर स्टेशन से रोजाना दर्जनों ट्रेन रवाना होती है। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर चढने के लिए यात्रियों के बीच  धक्का-मुक्की प्रारंभ हो जाती है। यह हालत जनरल कोच के अलावा रिजर्वेशन कोच में भी रहती है। संघमित्रा सुपरफास्ट में यात्रा करने वाली एक महिला ने बताया कि उनका स्लीपर कोच में रिजर्वेशन है। इसके बावजूद भी यात्रा के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोच में अनाधिकृत रूप से डेढ से दो सौ व्यक्ति सवार हो रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें