फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा, नाराज छात्र-छात्राओं ने की तालेबंदी

Fri, 22 Aug 2025 08:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में घटिया क्वालिटी के भोजन और व्यवस्थाओं से परेशान छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में तालेबंदी कर दी और फिर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्र कलेक्ट्रेट से रवाना होने लगे। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस की मदद से रोका, लेकिन छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है।

दरअसल ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में पढ़ने और रहने वाले करीब 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने यहां भोजन में इल्लियां, कीड़े और घटिया क्वालिटी होने की शिकायत की। साथ ही छात्रावास में गंदगी और अव्यवस्थाओं के शिकायत भी की। छात्रों के मुताबिक जब इसकी शिकायत हॉस्टल अधीक्षक और प्रिंसिपल से की जाती है तो वह उन्हें दूर करने की बजाय दबाव बनाकर धमकाते हैं।

ये भी पढ़ें- गजब हो गया!: स्पीड ब्रेकर से ऐसा उछला वाहन कि शव भी खांसने लगा, झटके से लौट आए प्राण, हैरान कर देगा मामला

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में आई हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के कमरों में बेड पर ना तो गद्दा है। जिन कमरों में गद्दे हैं वह पूरी तरह से सड़े हुए हैं। कीड़े पड़ रहे हैं। जहां छात्र कमरों में रह रहे हैं वहां उनके लिए बिछाने तक के लिए चादर उपलब्ध नहीं है। हालत इतने खराब हैं कि बिजली के तार और बोर्ड खुले हुए हैं। फिलहाल आंदोलनकारी छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं.. वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जो उनकी समस्या है उसे जल्द दूर किया जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें