फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: भरभराकर गिरा जर्जर मकान, कई वाहन दबे; लोग बोले- प्रशासन ने समय रहते नहीं की कार्रवाई

Tue, 05 Aug 2025 07:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

शहर के हुजरात इलाके में मंगलवार को एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यह मकान लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान के समीप खड़े कई दोपहिया वाहन मलबे में दब गए, जिससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया, ताकि किसी तरह का दूसरा हादसा न हो। पुलिस ने मलबा हटाने के लिए नगर निगम की मदद से जेसीबी बुलाई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और गिरने की आशंका पहले से ही थी। अगर समय रहते इसे गिरा दिया गया होता तो वाहन मालिकों को नुकसान नहीं होता।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने शहर के अन्य जर्जर मकानों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द ऐसे भवनों की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें