फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने मांगा अपना स्थायीकरण

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों ने अपने स्थायीकरण की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर इस संबंध में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि उनके स्थायीकरण से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इस संबंध में शुक्रवार गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में अलग-अलग जनपदों से आए करीब ढाई हजार प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें