लखनऊ के तेलीबाग स्थित कल्ली पश्चिम के जगतखेड़ा में अयांश स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती 17 वर्षीय अंकित सरोज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और अतिरिक्त धनराशि मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान करीब ढाई लाख रुपये जमा कराने के बाद भी एक लाख रुपये और मांगे गए तथा भुगतान के बाद ही शव देने की बात कही गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। वहीं अस्पताल संचालक आर.के. वर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।