लखनऊ के माल क्षेत्र के पीरनगर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में 81 दिवसीय गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि गौमाता के साथ अन्याय हो रहा है और वे भूख-प्यास से मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौसंवर्धन की बात करने वाली सरकारें ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने और उनके संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शंकराचार्य ने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रामभक्तों की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए।