फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुबग्गा में खजूर के गोदाम में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Akash Dwivedi Updated Sat, 01 Aug 2026 02:35 PM IST

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में यूनिटी पीजी कॉलेज के पास स्थित एक बेसमेंट में बने खजूर के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम बेसमेंट में होने के कारण धुआं तेजी से फैल गया, जिससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें