फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू

Bhupendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 02:19 PM IST

राजधानी लखनऊ के अवध बस अड्डे से आज 1 अगस्त से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट यानी एमएसटी सुविधा शुरू हो गई है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी तक रोडवेज बसों के लिए एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनता था। अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगा। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। काउंटर सुबह 08 से दोपहर 03 बजे तक खुलेंगे। वहां जरूरी दस्तावेज देकर एक महीने के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवाया जा सकता है। छात्रों को स्कूल फीस का प्रमाण, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर भी देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 30 दिन यानी एक माह के लिए एमएसटी बनवाने पर 18 दिनों का ही किराया चुकाना होगा। एमएसटी के जरिये प्रतिमाह 12 दिन तक फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें