फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो घंटे में दो महिलाओं से लूट करने वाले तीन नाबालिग दबोचे, बाल सुधार गृह भेजे गए

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 20 Jul 2026 10:03 PM IST

गुडंबा क्षेत्र में महज दो घंटे के भीतर दो महिलाओं से मोबाइल व नकदी की लूट तीनों नाबालिगों ने की थी। गुडंबा पुलिस ने सोमवार को जानकी प्लाजा के पास से संरक्षण में लिया। तीनों आरोपी बाइक से 40 किमी दूर जहांगीराबाद, बाराबंकी से आकर लूट कर रहे थे। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन जुलाई की रात स्कॉर्पियो क्लब, कुर्सी रोड निवासी दीपिका टंडन से जानकी प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। इसके करीब दो घंटे बाद अलीगंज के डंडइया निवासी खुशबू अवस्थी से आइकॉन हॉस्पिटल के पास सर्विस लेन में मोबाइल और 1500 रुपये लूट लिया था। दोनों मामलों में 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को जानकी प्लाजा के पास से संरक्षण में लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों बाराबंकी के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं और करीब 40 किलोमीटर दूर से लखनऊ आकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद वे वापस अपने क्षेत्र लौट जाते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लूट कर रहे थे। आरोपी पकड़ने के बाद दर्ज की एफआईआर सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने गुडंबा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लूटे गये मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन ट्रेस होने के बाद तीनों आरोपियों को संरक्षण में लिया गया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें