फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए पावर हाउस में लगाए पंखे

Akash Dwivedi Updated Sun, 26 Apr 2026 01:35 PM IST

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गोमतीनगर के विराज खंड स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए पंखे लगाए गए हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। ऐसे में उपकरणों को ओवरहीट होने से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार पावर हाउस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आपूर्ति बाधित न हो। कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें