शनिवार को लगभग सुबह साढ़े दस बजे सीतापुर लखनऊ जा रही ट्रेन से शहर मजदूरी करने जा रहे युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गए।पुलिस और जीआरपी की मदद से दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उनको ट्रामा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि,पूछताछ में पता चला है कि ट्रेन के गेट पर हैंडिल पकड़कर लटकते हुए वीडियो बना रहे थे। हाथ छूटने की वजह से नीचे गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक सीतापुर मनवा निवासी मो आमिर और इटौंजा निवासी सुमित है।