काकोरी स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में कथित भेदभाव के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को भाजपा सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण और मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल मंदिर पहुंचे। उनके साथ बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तीनों नेताओं ने मंदिर में संध्या आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत में मंदिर में कथित जातिगत भेदभाव के आरोपों पर अपनी सफाई दी।