बख्शी का तालाब तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 1:45 बजे जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए सैरपुर थाना के टंटा पुरवा गांव से आए किसान रामनरेश की कार से आज शुक्रवार चोरों ने 7:30 लख रुपए के नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया। किसान का आरोप है कि कर तहसील परिसर के बाहर बाग में बनी पार्किंग में खड़ी हुई थी और वह खुद उसमें बैठे हुए थे। रजिस्ट्री के कार्य में कुछ देर हो रही थी तो वह कर से नीचे उतर कर पेशाब करने लगे इसी दौरान सीट पर रखा हुआ नोटों से भरा बैग चोरी हो गया। किसान का कहना है पार्किंग वालों ने किसी लड़के को घटना अंजाम देकर भागते हुए देखा है।