फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शारदा नहर में जान जोखिम में डालकर प्लास्टिक बीन रहा मासूम, हादसे का खतरा बढ़ा

लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित शारदा नहर में इन दिनों पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद एक मासूम बच्चे को नहर के बीच से पानी की बोतलें और प्लास्टिक का सामान निकालते देखा गया। बच्चा पानी के ऊपर से गुजर रही पाइपलाइन पर चढ़कर प्लास्टिक और अन्य सामान इकट्ठा कर रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर में तेज बहाव के कारण जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद मौके पर न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं और न ही बच्चों को रोकने की व्यवस्था दिखाई दी। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और ऐसे जोखिम भरे कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें