फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन के दूसरे सोमवार महाकालेश्वर महादेव का बर्फ-फूलों से हुआ श्रृंगार, भजनों से गूंजा मंदिर

ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर महादेव का बर्फ और फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक सजावट ने मंदिर परिसर की शोभा बढ़ा दी। भगवान शिव के विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान महिला मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भी भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। मंदिर में देर तक पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें