सहकारिता भवन सभागार में सरदार पटेल स्वाभिमान महाकुंभ को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अखिलेश पटेल ने समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए अपने विचार रखे। बैठक में जय करन वर्मा ने भी संबोधित किया और महाकुंभ के उद्देश्यों तथा समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे।