रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद की ओर से रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन सिविल लाइन स्थित होटल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों और उनके परिवारजनों ने फूलों की होली, संगीत, नृत्य, हाउज़ी, कपल गेम्स और होली धमाका जैसे कार्यक्रमों का आनंद लिया। कपल गेम में देवेश अग्रवाल व स्वाति विजेता रहे, जबकि लेडीज़ गेम में दीपिका अग्रवाल ने जीत हासिल की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष संजीव सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। आयोजन में संयोजक राहुल केसरवानी, अतुल पचेरीवाला, शरद खत्री सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में रोटरी परिवार की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।