फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामदास रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण पर विवाद, मकान मालिकों के विरोध से रुका काम

Akash Dwivedi Updated Fri, 07 Aug 2026 03:43 PM IST

लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित पंडित खेड़ा में रामदास रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के विरोध के चलते फिलहाल रुक गया है। यहां अंडरपास का एक हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी ओर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों ने निर्माण के स्वरूप पर आपत्ति जताई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके पास चार पहिया वाहन हैं और यदि अंडरपास का निर्माण वर्तमान योजना के अनुसार पूरा हो गया तो घरों से वाहन निकालना मुश्किल हो जाएगा। उनका सुझाव है कि पुल का निर्माण आधी दूरी तक ही किया जाए, ताकि कॉलोनी के लोगों के लिए वाहन निकालने का रास्ता बना रहे। लोगों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर ऐसा समाधान निकालने की मांग की है, जिससे निर्माण कार्य भी पूरा हो और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी भी न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें