जानेमाने संस्कृतिकर्मी, लेखक एवं नाटककार सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली की पुण्यतिथि पर शहर के रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम गुरुवार को आलमबाग स्थित सवारी माल डिब्बा कारखाना में अमुक आर्टिस्ट ग्रुप एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सफदर हाशमी और रामबहादुर नेपाली के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री श्री अरविंद सिंह, शाखा अध्यक्ष दिनेश यादव, शाखा उपाध्यक्ष अभिनीत कुमार जैन, जूनियर इंजी. राम अवतार सिंह, वरिष्ठ खंड अभियंता जितेंद्र कुमार वर्मा, रेल मजदूर नेता संजीव मिश्र, अमुक आर्टिस्ट ग्रुप के मुखिया संस्कृतिककर्मी अनिल मिश्र गुरू जी ने सफदर हाशमी और राम बहादुर नेपाली के चित्र पर श्रद्धासुमन आर्पित कर उन्हें नमन किया।