लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि भोजपुरी समाज आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं और भोजपुरी भाषा व संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।